Tuesday, July 21

बिजनौर: पुलिसकर्मियों के अश्लील वीडियो वायरल, हेड कॉन्स्टेबल व महिला कॉन्स्टेबल निलंबित

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक हेड कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल के कथित पांच अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों पुलिसकर्मी जिले के रेहड़ थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में महिला कॉन्स्टेबल के वर्दी में नजर आने की बात सामने आने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के कारण आम जनता के बीच भी इस घटना की चर्चा व्यापक हो गई।

एसपी ने लिया संज्ञान, दोनों किए गए सस्पेंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बिजनौर अभिषेक झा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

साइबर सेल से होगी तकनीकी जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किए गए। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि वीडियो किसने वायरल किया और इसके पीछे किसकी भूमिका रही। जरूरत पड़ने पर साइबर सेल की मदद लेकर तकनीकी जांच भी कराई जाएगी।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.