होली पर ट्रेन टिकट न मिलने का टेंशन खत्म, दिल्ली से पटना AC बस में मात्र 1,893 रुपये
पटना: होली के त्योहार पर घर आने वाले प्रवासी बिहारी अब ट्रेन टिकट की चिंता किए बिना आराम से यात्रा कर सकते हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने प्रवासियों की सुविधा के लिए विशेष अंतरराज्यीय AC बस सेवाएं शुरू की हैं। दिल्ली, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और अन्य जिलों से बिहार आने के लिए बसों का किराया ट्रेन से भी सस्ता और सब्सिडी के साथ बेहद किफायती रखा गया है।
मुख्य रूट और किराया:
पटना–दिल्ली:
AC सीटर: 1,254 रुपये (सरकार 619 रुपये की सब्सिडी दे रही है)
AC स्लीपर: 1,893 रुपये (सरकार 919 रुपये सब्सिडी दे रही है)
समय: पटना से सुबह 11:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान, दिल्ली से दोपहर 1 बजे पटना के लिए।
गया–दिल्ली:
AC सीटर: 1,158 रुपये, AC स्लीपर: 1,747 रुपये
गया से शाम 7:30 बजे, दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान
मुजफ्फरपुर–दिल्ली:
...










