विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने पाकिस्तान को जमकर धोया, भारत से टी20 विश्व कप मैच पर बड़ा बयान
नई दिल्ली: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तान ने विवादों की बाढ़ ला दी थी। पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश की आड़ में भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। हालांकि, अब पाकिस्तान पूरी तरह से यू-टर्न मार चुका है और भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है।
राजकुमार शर्मा ने क्या कहा?विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इस मामले पर अपनी राय साझा की। उन्होंने ANI से कहा,"यह ड्रामा ही था पाकिस्तान का, जो वे हमेशा से करते आए हैं। बांग्लादेश को सपोर्ट करके उन्होंने अपना एजेंडा पूरा किया। अब उन्हें यह एहसास हो रहा है कि अगर वे भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे, तो उनका कितना नुकसान होगा। पाकिस्तान से ऐसी हरकतें एक्सपेक्टिड हैं, और उन्होंने इसे इस बार भी दोहराया।"
बांग्लादेश पर कोई कार्रवाई नहीं होगीICC, PCB और BCB की बैठक के बाद...










