Tuesday, July 21

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर की बड़ी डिमांड: भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कराना चाहते हैं माइकल वॉन, यूके में हो सकता है मुकाबला

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा समय में संबंध बिल्कुल भी सामान्य नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने को लेकर विवाद खड़ा किया था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए कहा था कि वे भारत के खिलाफ विश्व कप में मुकाबला नहीं खेलेंगे। हालांकि बाद में पाकिस्तान ने अपना रुख बदल दिया और 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

अब इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कराने की इच्छा जताई है। माइकल वॉन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह मुकाबला क्रिकेट के लिए अच्छा है और हमें दोनों टीमों को किसी तरह टेस्ट सीरीज भी खिलानी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यूके तीन मैच की टेस्ट सीरीज होस्ट करने के लिए एक उपयुक्त स्थान हो सकता है।

भारत-पाक के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 19 साल पहले 2007 में खेली गई थी। इस तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट दिल्ली में हुआ, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। कोलकाता और बेंगलुरु में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट ड्रॉ रहे।

टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ मुकाबले हुए हैं। इनमें से भारत ने छह मैच जीते हैं, पाकिस्तान ने एक मैच जीता, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। पाकिस्तान ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप में केवल 2021 में हराया था।

माइकल वॉन का यह सुझाव क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। फैंस अब देख रहे हैं कि क्या भविष्य में भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज की संभावनाएं बन सकती हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.