मिक्स्ड-जेंडर मसाज पर मेयर वी वी राजेश का सख्त रुख, स्पा पर हो सकती है कार्रवाई
तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मिक्स्ड-जेंडर मसाज (क्रॉस-मसाजिंग) पर नगर निगम के पहले बीजेपी मेयर वी वी राजेश ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को मेयर ने कहा कि दूसरे जेंडर के लोगों द्वारा की जाने वाली मसाज देश के सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे राजधानी में अनुमति नहीं दी जाएगी।
वी वी राजेश का यह बयान नगर निगम की तरफ से स्पा पर चल रही जांच और कार्रवाई के बाद आया है। हाल ही में तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने कुछ स्पा पर छापेमारी की थी, जहां गलत गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी।
रेप की घटना के बाद सख्तीइस निर्णय के पीछे तिरुवल्ला (पठानमथिट्टा) में हुई एक गंभीर घटना भी है। वहां एक गैंगस्टर ने झगड़े के बाद स्पा कर्मचारी के साथ रेप किया था। मेयर राजेश ने कहा, "तिरुवनंतपुरम में क्रॉस-जेंडर मसाज की अनुमति नहीं है। महिलाओं द्वारा पुरुषों को मसाज करना या पुरुषों द्वारा महिलाओं को मस...










