SIM Swap फ्रॉड: सिग्नल गायब होते ही सावधान, वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
नई दिल्ली। साइबर अपराधी अब लोगों के बैंक अकाउंट खाली करने के लिए SIM Swap या SIM Porting को नया हथियार बना चुके हैं। इस फ्रॉड में आपका मौजूदा SIM कार्ड अपराधियों के पास शिफ्ट कर दिया जाता है और आपके नंबर और OTP तक उनकी पहुंच हो जाती है।
कैसे होता है SIM Swap फ्रॉडSIM Swap फ्रॉड में साइबर ठग पहले सोशल मीडिया या फिशिंग मैसेज के जरिए आपकी जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बनने का बहाना बनाकर आपका नंबर किसी दूसरे SIM पर एक्टिव कर देते हैं। इस दौरान आपके फोन में सिग्नल गायब हो जाते हैं और कॉल करने पर "No Network" का मैसेज आता है।इसके तुरंत बाद अपराधी आपके UPI और नेट बैंकिंग पासवर्ड रीसेट कर आपके अकाउंट को खाली कर देते हैं।
कब हो जाएं चौकन्नाविशेषज्ञों के अनुसार, यदि अचानक फोन का सिग्नल गायब हो जाए और वापस न आए, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति...










