इंदौर: ड्रग्स सप्लायर पति का प्री-वैलेंटाइन गिफ्ट, पत्नी ने पुलिस कमिश्नर को दिया सूचना
इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने साहस दिखाते हुए अपने ही पति बुद्ध किरण भिड़े को नशीले पदार्थों की सप्लाई के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन और वीडियो साक्ष्य भेजकर बताया कि उसका पति कॉलेज और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को स्मैक और गांजा बेचता है।
कमिश्नर ने दिए तत्काल निर्देशमहिला द्वारा भेजे गए वीडियो और जानकारी के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
पान की दुकान पर दबिश, आरोपी गिरफ्तारकमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित पान की दुकान पर छापा मारा। आरोपी बुद्ध किरण भिड़े को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा और नशीली पुड़ियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अन्य आपूर्तिकर्ताओं से मादक पदार्थ लेकर शहर में सप्लाई कर...










