ईरान ने इस्फहान न्यूक्लियर साइट को सील करना शुरू किया, अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा
तेहरान: ईरान ने अपनी संवेदनशील इस्फहान न्यूक्लियर साइट की सुरंगों को कंक्रीट और मिट्टी से भरना शुरू कर दिया है। इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी द्वारा जारी हाई-रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि साइट की दक्षिणी एंट्री गेट और मुख्य सुरंग को बंद कर दिया गया है। अब इन्हें पहचानना लगभग नामुमकिन हो गया है।
सुरक्षा और बचाव के उपाय
इस्फहान, ईरान की सबसे संवेदनशील परमाणु साइटों में शामिल है, जहां पिछले साल जून में इजरायल ने कई बार हमले किए थे।
अमेरिका ने भी अपने B-2 बॉम्बर जेट से बंकर बस्टर बम गिराए थे।
नई तस्वीरों में तीन मुख्य टनल एंट्रेंस मिट्टी से ढके दिख रहे हैं, जिससे संभावित हमले की स्थिति में सुरक्षा बढ़ जाएगी।
उत्तरी टनल एंट्रेंस को भी मिट्टी से भर दिया गया है और वहां कोई गाड़ी या गतिविधि नहीं दिख रही।
हमले की संभावना और तै...










