Tuesday, July 21

सऊदी अरब के पास परमाणु बम, अमेरिका और इजरायल भी जानते हैं: ईरान के पूर्व कमांडर का सनसनीखेज दावा

तेहरान: सऊदी अरब के पास न्यूक्लियर हथियार हैं और अमेरिका एवं इजरायल भी इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं। यह दावा ईरान के इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड (IRGC) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हुसैन कनानी मोघदम ने अमेरिकी पत्रकार रिक सांचेज को इंटरव्यू में किया।

हुसैन कनानी मोघदम का दावा:
मोघदम ने कहा कि “सऊदी अरब ने दुनिया को दिखाया है कि उसके पास परमाणु बम नहीं हैं, लेकिन यह सत्य नहीं है। केवल ईरान ही नहीं, अमेरिका और इजरायल भी सऊदी के न्यूक्लियर हथियारों की जानकारी रखते हैं। इस मुद्दे पर अमेरिका और इजरायल के साथ सऊदी अरब की बातचीत भी होती रही है।”

अब्राहम अकॉर्ड और न्यूक्लियर हथियार:
कनानी मोघदम के अनुसार, सऊदी के परमाणु हथियार अब्राहम अकॉर्ड बातचीत का हिस्सा थे। अमेरिका ने सऊदी को न्यूक्लियर हथियारों पर अनौपचारिक मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इसके बदले सऊदी से इजरायल को मान्यता देने की शर्त रखी गई थी। हालांकि, बाद में यह बातचीत ठंडे बस्ते में चली गई।

सऊदी की परमाणु महत्वाकांक्षा:
सऊदी अरब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सकारात्मक रुख के बावजूद अब तक अब्राहम अकॉर्ड पर साइन नहीं कर पाए हैं। खासकर 2023 में गाजा में इजरायल के हमले के कारण इस प्रक्रिया में रुकावट आई। वर्तमान में सऊदी अरब और इजरायल के बीच औपचारिक कूटनीतिक संबंध नहीं हैं।

आधिकारिक स्थिति:
अधिकारिक तौर पर सऊदी अरब के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं हैं। लेकिन रियाद ने कई मौकों पर परमाणु शक्ति की चाहत व्यक्त की है। इसके लिए सऊदी ने पाकिस्तान के साथ भी समझौता किया है, जिसमें किसी एक देश पर हमला होने पर दोनों देशों को उत्तरदायी माना जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.