ऊपर हेलमेट, नीचे शराब: अहमदाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ से आए ट्रक को रोका, खुला बड़ा खेल
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने हेलमेट के नीचे छिपाई गई विदेशी शराब की भारी खेप पकड़कर एक बड़े शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नारोल इलाके में रविवार देर रात किए गए इस ऑपरेशन में ट्रक चालक जॉनी बलदेवसिंह चंदेल (38) को गिरफ्तार किया गया, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के हवानी गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने एसपी रिंग रोड, असलाली सर्कल और साईंनाथ पार्किंग के पास निगरानी के बाद ट्रक को रोका। पहले पुलिस टीम को ट्रक के ऊपरी हिस्से में लदे हेलमेट देखकर सहजता हुई, लेकिन जब उन्होंने हेलमेटों के बॉक्स हटाए, तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
जांच में सामने आया कि ट्रक में 1,053 हेलमेट लदे थे, जिनके नीचे छिपाकर 10,749 बोतलें विदेशी शराब रखी गई थीं। इस शराब की कीमत लगभग 63.86 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि हेलमेट की कीमत 5.25 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में ट्रक, एक मोबाइल ...










