Tuesday, July 21

Odisha

समुद्र में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ ओडिशा का मर्चेंट नेवी कैडेट, परिवार और सरकारों में बढ़ी चिंता
Odisha, State

समुद्र में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ ओडिशा का मर्चेंट नेवी कैडेट, परिवार और सरकारों में बढ़ी चिंता

भुवनेश्वर। ओडिशा के भद्रक जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट सार्थक महापात्रा (23) के समुद्र में एक जहाज से रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में चिंता और हलचल का माहौल है। यह घटना न केवल परिवार के लिए सदमे जैसी है, बल्कि अब मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर तक भी पहुंच चुका है। सार्थक के अचानक गायब होने से परिजन बेहद परेशान हैं और उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी इसे गंभीर मामला बताते हुए विदेश मंत्रालय और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग से सार्थक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है। मॉरीशस के पास समुद्र में जहाज से गायब हुआ सार्थक जानकारी के अनुसार, सार्थक महापात्रा मर्चेंट नेवी में डेक कैडेट के रूप में कार्यरत था और वह ‘ईए जर्सी’ नामक जहाज पर तैन...
नए साल के जश्न पर सरकारी दफ्तरों में रोक, ओडिशा सरकार का आदेश
Odisha, State

नए साल के जश्न पर सरकारी दफ्तरों में रोक, ओडिशा सरकार का आदेश

    ओडिशा सरकार ने सरकारी दफ्तरों में नए साल के किसी भी तरह के जश्न, दावत या पार्टी पर पूरी तरह रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तिगत स्तर पर शुभकामनाएं देने के अलावा सरकारी दफ्तरों में किसी भी प्रकार का उत्सव, बैठक, सामूहिक भोज या पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।   एक जनवरी रहेगा सामान्य कार्य दिवस   सीएमओ ने कहा है कि एक जनवरी अन्य दिनों की तरह सामान्य कार्य दिवस रहेगा और सरकारी कार्यालयों को किसी भी रूप में नए साल के जश्न का केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए मुख्यमंत्री या सीएमओ स्टाफ से व्यक्तिगत रूप से मिलने न जाएं।   मुख्यमंत्री मो...
79 साल के नवीन पटनायक के सामने सबसे बड़ी चुनौती: ‘ऑपरेशन लोटस’ और उपचुनाव की हार से बीजेडी की बढ़ी परेशानी
Odisha, State

79 साल के नवीन पटनायक के सामने सबसे बड़ी चुनौती: ‘ऑपरेशन लोटस’ और उपचुनाव की हार से बीजेडी की बढ़ी परेशानी

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजनीति में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) अब सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। 24 साल के लंबे शासन के बाद सत्ता से बाहर होना ही पार्टी के लिए बड़ा झटका था, अब जिला और पंचायत स्तर पर नेताओं के भाजपा में शामिल होने की लहर ने स्थिति और गंभीर बना दी है। बीजेडी नेताओं का आरोप है कि भाजपा राज्य में ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है और पंचायत चुनाव से पूर्व दबाव की राजनीति के जरिए बीजेडी को कमजोर करने की रणनीति अपनाई जा रही है। हालांकि भाजपा इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। नौपदा उपचुनाव में हार ने बढ़ाई दिक्कतें बीजेडी के लिए सबसे बड़ा झटका हाल ही में हुए नौपदा उपचुनाव के नतीजे रहे, जहां पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई। विशेष बात यह कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद नवीन पटनायक स्वयं दो बार चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, फिर भी पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मि...
ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत, बिहार की महाजीत के बाद बढ़ी चर्चाएं—क्या तय हो गया बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम?
Odisha, State

ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत, बिहार की महाजीत के बाद बढ़ी चर्चाएं—क्या तय हो गया बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम?

भुवनेश्वर: बिहार विधानसभा चुनावों में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में हैं। बिहार में चुनावी रणनीति की सफलता के बाद जैसे ही वह ओडिशा पहुंचे, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही सियासी गलियारों में कयास तेज हो गए हैं कि बीजेपी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उनका नाम लगभग तय कर लिया है। 56 वर्षीय धर्मेंद्र प्रधान शुरू से ही अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। बिहार में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रणनीति को जमीन पर उतारकर न केवल शानदार जीत दिलाई, बल्कि बंगाल के लिए भी पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार किया है। यही वजह है कि संगठन में उन्हें नए 'चाणक्य' के रूप में देखा जा रहा है। क्यों धर्मेंद्र प्रधान सबसे मजबूत दावेदार? एबीवीपी से राजनीति की शु...
ओडिशा में बंगाली प्रवासी मजदूरों की गिरफ्तारी, बांग्लादेशी बताकर हिरासत में लिया गया 16 मजदूरों को
Odisha, State

ओडिशा में बंगाली प्रवासी मजदूरों की गिरफ्तारी, बांग्लादेशी बताकर हिरासत में लिया गया 16 मजदूरों को

भुवनेश्वर: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में मंगलवार रात को पश्चिम बंगाल के 16 प्रवासी मजदूरों को हिरासत में लिया गया। इन मजदूरों को गलत तरीके से बांग्लादेशी बताया गया। सभी मजदूर मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला, बोरजुमला, पंडितपुर और जांगिपुर इलाके के रहने वाले हैं। मजदूर कंस्ट्रक्शन के काम में लगे हैं:मुर्शिदाबाद के ठेकेदार वालिद एसके ने बताया कि ये मजदूर काफी समय से ओडिशा में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे हैं। उन्हें केंद्रपाड़ा के एक स्कूल में रखा गया है। इसके बावजूद उनके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य कागजात मौजूद थे। वालिद एसके ने बताया कि वे मजदूरों को छुड़ाने के लिए पुलिस से लगातार संपर्क में हैं। बांग्लादेशी बताने का मामला:प्रवासी मजदूर एकता मंच के महासचिव आसिफ फारूक ने कहा कि मुर्शिदाबाद के बंगाली बोलने वाले मजदूरों को गलत तरीके से बांग्लादेशी बताया जा रहा है। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट और ...
ओडिशा के मेले का झूला बना खतरनाक, दो घंटे तक हवा में फंसी आठ जानें, हाइड्रोलिक लिफ्ट से बची जिंदगी
Odisha, State

ओडिशा के मेले का झूला बना खतरनाक, दो घंटे तक हवा में फंसी आठ जानें, हाइड्रोलिक लिफ्ट से बची जिंदगी

ओडिशा के प्रसिद्ध बाली जात्रा मेले में बुधवार रात को एक भयावह घटना घटी। अचानक झूला खराब होने के कारण आठ लोग करीब 30 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक गए। इसमें एक महिला और दो बच्चे भी शामिल थे। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत और हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से सभी को सुरक्षित नीचे उतारा। रात 11 बजे अचानक हुआ हादसा मेला रात करीब 11 बजे अपने चरम पर था। लोग झूले का आनंद ले रहे थे तभी तकनीकी खराबी के कारण झूला अचानक रुक गया। सभी लोग झूले पर फंस गए और करीब दो घंटे तक असहाय स्थिति में लटके रहे। फंसे हुए लोगों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे बेहद घबराए हुए और डर से काँप रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में दिखी बहादुरी कटक के डीसीपी और वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर सर्विस और बचाव दल ने शानदार काम किया। हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी ...