राजस्थान बजट 2026 से पहले: दीया कुमारी की पिछली 10 बड़ी घोषणाएं अब भी अधूरी
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में आज उपमुख्यमंत्री (वित्त) दीया कुमारी बजट पेश करेंगी, लेकिन पिछली घोषणाओं की प्रगति पर कई सवाल उठ रहे हैं। पिछले बजट में की गई कई महत्वपूर्ण घोषणाएं अब तक जमीन पर पूरी तरह नहीं उतर पाई हैं। यहाँ उन दस प्रमुख घोषणाओं का ब्यौरा है जो अभी लंबित हैं:
दौसा में जीरो एक्सीडेंट जोन अधूराजयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट कम करने के लिए सुधार और जीरो एक्सीडेंट जोन बनाने की योजना अभी तक पूरी नहीं हुई।
बांसवाड़ा पर्यटन सर्किट अधूरात्रिपुरा सुंदरी मंदिर और मानगढ़ धाम को जोड़ने वाला धार्मिक पर्यटन सर्किट केवल कागजों तक ही सीमित रहा।
कोटा भामाशाह मंडी का विस्तार रुका96 हेक्टेयर क्षेत्र में मंडी का विस्तार करना था, पर कार्य शुरू नहीं हो पाया।
डीग ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना लंबितवर्ष 2023-24 में घोषित योजना को 2024-25 में बजट राशि बढ़ाकर 100-100 करोड़ ...










