परीक्षा ड्यूटी में लगे 400 शिक्षकों की चुनावी ट्रेनिंग छूटी, रांची प्रशासन ने जारी किया नोटिस
रांची: झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के बीच निष्पक्ष निकाय चुनाव को लेकर शिक्षकों और कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में 400 से अधिक शिक्षक शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।
परीक्षा और प्रशिक्षण का टकरावझारखंड बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी तक और इंटरमीडिएट परीक्षा 23 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। इसी दौरान जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। परीक्षा ड्यूटी में लगे कई शिक्षक इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया।
नोटिस में आदेशरांची जिला प्रशासन ने 400 से अधिक शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जिला निर्वाचन शाखा में जवाब देने का निर्देश दिया है। नोटिस में शिक्षकों को अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा ...










