Tuesday, July 21

रांची मेयर चुनाव: 10 नामांकन, BJP-Congress-JMM के दिग्गज मैदान में

रांची: झारखंड में स्थानीय निकाय चुनाव की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, लेकिन भाजपा, कांग्रेस और जेएमएम की ओर से मेयर और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को अप्रत्यक्ष समर्थन देने की छवि साफ दिख रही है।

रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए मंगलवार को 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें प्रमुख नाम हैं: रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुण्डा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुण्डा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो और प्रवीण कच्छप।

इसके अलावा रांची के सभी 53 वार्डों के लिए कुल 197 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें 118 महिलाएं शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में नियुक्त निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में संपन्न हुई।

बीजेपी ने चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं ने आदर्श चुनाव आचार संहिता और सरकार के निर्देशों का उल्लंघन किया। भाजपा के पत्र में कहा गया कि 20 जनवरी को JMM के देवघर जिला अध्यक्ष ने मेयर पद के लिए रवि कुमार राउत की घोषणा की, जबकि राज्य सरकार ने साफ कर दिया था कि इस चुनाव में दलीय आधार लागू नहीं होगा।

इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की हलचल बढ़ गई है और 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सभी दल अपने उम्मीदवारों को मजबूत स्थिति में दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.