Tuesday, July 21

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, कोर्ट ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को सुनाई उम्रकैद

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में जमीन विवाद में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मंगलवार को प्रखंड चांदवारा के थाम गांव से जुड़े हत्याकांड में कोडरमा जिला न्यायालय ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

कोडरमा जिला न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा की अदालत में चल रही सुनवाई में उमेश यादव (47), चूड़ामन यादव (38), राम लखन यादव (35), बसंती देवी (33), ललिता देवी (32) और अविनाश कुमार (19) को दोषी ठहराया गया। अदालत ने उन्हें आपराधिक कानून की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश के लिए सात साल की अतिरिक्त सजा भी सुनाई। सभी सजाएँ एक साथ चलेंगी।

यह घटना 2023 की है। मामला पुश्तैनी जमीन के बंटवारे से जुड़ा था। मृतक भीखो यादव और उनके रिश्तेदारों के बीच कोर्ट में लंबित पार्टीशन सूट के कारण विवाद चल रहा था। इसी जमीन विवाद के चलते दोषियों ने बुजुर्ग पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

अदालत ने कुल 13 गवाहों के बयान और सबूतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया। लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी मेहनत के साथ पैरवी की। अदालत ने इस घटना को जघन्य अपराध मानते हुए सभी दोषियों को कड़ी सजा सुनाई।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.