लीबिया में डूबी प्रवासियों से भरी नाव, सिर्फ 2 महिलाओं को बचाया गया, 53 की मौत का अंदेशा
त्रिपोली: लीबिया के तट के पास प्रवासियों से भरी नाव डूबने से कम से कम 53 लोग मारे गए या लापता हो गए हैं। हादसे का शिकार दो बच्चे भी हुए। यह दुर्घटना तब हुई, जब 55 अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर गुरुवार रात लीबिया के पश्चिमी शहर जाविया से रवाना हुई नाव शुक्रवार सुबह जुवारा शहर के पास पलट गई। यह रूट अफ्रीका से यूरोप जाने वाले प्रवासियों के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है।
केवल दो महिलाओं को बचाया जा सकाइंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने बताया कि नाव में सिर्फ दो नाइजीरियाई मूल की महिलाएं बच पाईं। एक जीवित महिला ने बताया कि उसने इस हादसे में अपने पति को खो दिया, जबकि दूसरी ने अपने दो बच्चों को खोने की बात कही। नाव में पानी भरने के लगभग छह घंटे बाद यह पलट गई। बची हुई महिलाओं को तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद दी गई।
सेंट्रल मेडिटेरेनियन सबसे खतरनाक रूटIOM के अनुसार, यह रूट प्रवासियों के लिए सबस...










