ताइवान को मिली ‘शिप किलर’ हार्पून मिसाइलों की पहली खेप, चीन के युद्धपोतों पर बढ़ेगा दबाव
ताइपे। अमेरिका ने ताइवान को जमीन पर आधारित हार्पून एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम की पहली खेप सौंपनी शुरू कर दी है। इसे ताइवान की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि हार्पून मिसाइलों को समुद्र में दुश्मन के युद्धपोतों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह करने में बेहद सक्षम माना जाता है। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘शिप किलर’ भी कहा जाता है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्पून मिसाइल सिस्टम से जुड़े वाहनों का काफिला ताइवान पहुंच चुका है। इस काफिले में मिसाइल लॉन्चर ट्रक, रडार वाहन और कमांड एंड कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। बताया गया है कि लॉन्चर वाहन HEMTT (Heavy Expanded Mobility Tactical Truck) प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी तेजी से मूवमेंट करने में सक्षम है।
400 मिसाइलों और 100 सिस्टम का ऑर्डर
जानकारी के मुताबिक, ताइवान ने अमेरिका से कुल 100 हार्पून कोस्टल...










