Tuesday, July 21

बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान ने जारी किया BNP का घोषणापत्र

ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 12 फरवरी के आम चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र शुक्रवार, 6 फरवरी को जारी किया। पार्टी प्रमुख तारिक रहमान ने इस घोषणा पत्र में अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, रक्षा और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

तारिक रहमान ने कहा, “अगर BNP सत्ता में आती है तो सबसे पहला कदम मिडिल क्लास के लिए रोजगार पैदा करना और कर्ज पर आधारित अर्थव्यवस्था को निवेश वाली अर्थव्यवस्था में बदलना होगा। हमारी सरकार 2034 तक बांग्लादेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और अपर-मिडिल-इनकम देश बनाएगी।”

मिडिल क्लास को मुख्यधारा में लाना प्राथमिकता
तारिक ने अपने भाषण में कहा, “हम कुलीनतंत्र को तोड़कर सभी नागरिकों को उनके अधिकार दिलाएंगे। वास्तविक आर्थिक विकास तभी संभव है, जब हमारा मध्यम वर्ग मजबूत होगा। आज बांग्लादेश का मध्यम वर्ग लगभग समाप्त हो गया है, और हमें इसे फिर से मुख्यधारा में लाना होगा।”

BNP की विदेश नीति और भारत के साथ पानी विवाद
घोषणापत्र में BNP ने अपनी विदेश नीति में “बांग्लादेश फर्स्ट” की रणनीति अपनाने की बात कही। पार्टी ने कहा कि सीमापार के देशों को मित्र माना जाएगा, मालिक नहीं। भारत के साथ संबंधों पर चर्चा करते हुए तारिक ने पद्मा, तीस्ता और अन्य नदियों के पानी के मुद्दे को प्राथमिकता देने का वादा किया। उन्होंने कहा, “हम बातचीत के जरिए पानी बंटवारे की समस्या को हल करेंगे और हमारे नागरिकों को इन नदियों का उचित हिस्सा मिलेगा।”

BNP का इतिहास
BNP की स्थापना 1978 में जियाउर्रहमान ने की थी। 1979 में पार्टी ने पहली बड़ी जीत हासिल की। जियाउर्रहमान की हत्या के बाद उनकी पत्नी खालिदा जिया ने पार्टी का नेतृत्व संभाला और बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। खालिदा जिया के निधन के बाद पार्टी का नेतृत्व तारिक रहमान के पास आया।

बीते वर्षों में BNP को शेख हसीना सरकार के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पार्टी ने 2014 और 2024 के चुनावों का बहिष्कार किया था, इस पर आरोप था कि चुनाव पारदर्शी नहीं थे।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.