भारत पर 25% अमेरिकी टैरिफ हटा, लेकिन खतरा बरकरार
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करके भारत से होने वाले सभी आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया। यह टैरिफ पिछले साल भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया गया था।
वॉइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ने टैरिफ हटाया है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि अगर भारत फिर से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल का आयात शुरू करता है, तो प्रशासन अतिरिक्त टैरिफ को फिर से लागू कर सकता है।
टैरिफ हटने का मतलब और भारत के लिए राहतपिछले साल अगस्त में ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25% दंडात्मक शुल्क लगाया था। इस टैरिफ के चलते भारतीय उद्योगों के लिए अमेरिकी बाजार में खतरा मंडराने लगा था, क्योंकि भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ 50% तक पहुंच गया था। वॉइट हाउस ने कहा कि भारत ने रूस से तेल की खरीद बहुत कम कर दी है और अमेरिकी ऊर्...










