बलूचिस्तान में विद्रोह से बौखलाए शहबाज शरीफ, भारत पर लगाया बेतुका आरोप
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विद्रोहियों के हालिया हमलों के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा किए गए हमलों के कारण पाकिस्तानी सेना कई इलाकों से जान बचाकर पीछे हटती नजर आई, जिससे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बौखलाए हुए हैं।
गुरुवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की कथित विधानसभा को संबोधित करते हुए शहबाज ने बलूचिस्तान की स्थिति के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि भारत “प्रॉक्सी के जरिए पाकिस्तान में आतंक फैलाने” का प्रयास कर रहा है।
शहबाज ने क्या कहा
शहबाज ने कहा, “भारत मई 2025 में जंग हार गया था, लेकिन अब वह प्रॉक्सी के जरिए पाकिस्तान में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। जब तक भारत अपनी आक्रामक और विस्तारवादी योजनाओं को नहीं छोड़ता, दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संभव नहीं।”उन्होंने कश्मीरी भाइयों और बहनों के प्रति पाकिस्तान के सम...










