Tuesday, July 21

कश्मीर एकता दिवस: पाकिस्तान ने फिर भारत के खिलाफ बयानबाजी की, असीम मुनीर और शहबाज शरीफ ने जताया कश्मीरियों का समर्थन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने 5 फरवरी को हर साल की तरह कश्मीर एकता दिवस मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर भारत पर तीखा हमला किया और कश्मीरी लोगों के समर्थन का ऐलान किया।

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आर्मी चीफ, नेवी चीफ नवीद अशरफ और एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद सिद्धू ने कश्मीरियों के साथ एकजुटता जताई। बयान में भारत को निशाने पर लेते हुए कश्मीर विवाद का त्वरित समाधान करने की बात कही गई।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी कश्मीरियों के संघर्ष में पाकिस्तान की समर्थन भावना दोहराई। उन्होंने कहा कि कश्मीर एकता दिवस की शुरुआत 1989 में बेनजीर भुट्टो ने की थी और यह परंपरा आज भी जारी है।

शहबाज शरीफ ने अपने बयान में भारत की कश्मीर नीति पर गंभीर आरोप लगाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि कश्मीर मुद्दे पर भारत पर दबाव बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर विवाद का समाधान किए बिना दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संभव नहीं है।

यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान के नेतृत्व ने भारत विरोधी बयानबाजी की हो। जनवरी में ही पाकिस्तान ने कथित ‘कश्मीर आत्मनिर्णय अधिकार दिवस’ मनाया था, जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारत पर कड़ी टिप्पणियां की थीं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.