Tuesday, July 21

पुष्कर में इजरायल विरोधी पोस्टर, भारत ने दो ब्रिटिश पर्यटकों को देश से निकाला; इजरायलियों ने सराहा कदम

पुष्कर/तेल अवीव: राजस्थान के पुष्कर में दो ब्रिटिश नागरिकों को देश छोड़ने का नोटिस दिए जाने के बाद इजरायल में इस कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पर्यटक सार्वजनिक स्थानों पर ‘फ्री फिलिस्तीन, बॉयकॉट इजरायल’ जैसे स्टिकर चिपकाने के आरोप में वीज़ा नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

राजस्थान पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने सोमवार को जांच पूरी करने के बाद 36 वर्षीय लुईस गैब्रियल डी और 36 वर्षीय एनुशी एम्मा क्रिस्टीन को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश दिया। पुलिस ने बताया कि पर्यटकों ने माफी मांगी, लेकिन उन्हें कानून और वीज़ा शर्तों के मुताबिक वापस भेजा गया।

इजरायली सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत की कार्रवाई की सराहना की। हनन्या नफ्ताली ने लिखा कि यह “जीरो टॉलरेंस” नीति सही निर्णय है और माइकल डिक्सन ने दोनों पर्यटकों की फोटो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने वीज़ा नियमों का उल्लंघन किया था।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्यटक वीज़ा पर आने वाले लोग राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकते, और इस प्रकार का व्यवहार न केवल स्थानीय भावनाओं के खिलाफ है बल्कि कानून का भी उल्लंघन है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.