Tuesday, July 21

स्पेन और पुर्तगाल में बुर्का पर बैन की तैयारी, सार्वजनिक जगहों पर चेहरे ढकने पर हो सकता है प्रतिबंध

मैड्रिड/लिस्बन: यूरोप के कई देशों में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का और सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने के मामले पर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। स्पेन के बैलेरिक आइलैंड की संसद ने हाल ही में एक प्रस्ताव पास किया है, जिसमें राष्ट्रीय सरकार से देशभर में बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की मांग की गई है। प्रस्ताव का समर्थन कंजर्वेटिव पीपुल्स पार्टी और वॉक्स पार्टी ने किया।

रिपोर्टों के मुताबिक, इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने वाले प्रतिनिधि मैलोर्का, मेनोर्का, इबिजा और फोरमेंटेरा द्वीपों के हैं। धुर दक्षिणपंथी वॉक्स पार्टी ने हिजाब पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की, लेकिन इसका समर्थन नहीं मिला। स्पेन में लगभग 30 लाख मुसलमान रहते हैं, जिनकी बड़ी आबादी कैटेलोनिया, मैड्रिड, वालेंसिया और अंडालूसिया में है।

पुर्तगाल में भी जल्द लागू हो सकता है कानून

पुर्तगाल की संसद ने चेहरे पर नकाब लगाने पर बैन का प्रस्ताव पास किया है। अब इसे संसदीय समिति और फिर राष्ट्रपति मार्सेलो रेबलो डी सूजा के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति इसे मंजूरी दे सकते हैं या संवैधानिक अदालत में समीक्षा के लिए भेज सकते हैं।

कानून लागू होने पर सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को कपड़े से ढकने पर 4,000 यूरो (लगभग 4.25 लाख रुपये) तक का जुर्माना और किसी को मजबूर करने पर तीन साल तक जेल की सजा हो सकती है।

यूरोप में बुर्का और चेहरे ढकने पर बैन लगाने वाले अन्य देश:

  • फ्रांस: सार्वजनिक जगहों पर पूर्ण प्रतिबंध

  • बेल्जियम: सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध

  • ऑस्ट्रिया: पूरी तरह चेहरे को ढकने पर रोक

  • डेनमार्क: सार्वजनिक स्थानों पर रोक

  • स्विट्ज़रलैंड: चेहरे ढकने पर प्रतिबंध

  • नीदरलैंड: आंशिक प्रतिबंध (स्कूल, अस्पताल)

  • जर्मनी: आंशिक प्रतिबंध

  • इटली: स्थानीय स्तर पर शहरी निकायों में प्रतिबंध

  • बुल्गारिया: सार्वजनिक स्थानों पर रोक

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.