Tuesday, July 21

पाक शिया मस्जिद हमले पर ख्वाजा आसिफ का बयान, सरकार ने पूरी ताकत से जवाब देने की कसम खाई

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने शुक्रवार को राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले पर कड़ा रुख अपनाने की घोषणा की है। इस हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और लगभग 169 लोग घायल हुए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हमले के लिए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि हमलावर पहले अफगानिस्तान गया था।

आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “मस्जिद में नमाजियों को मारने वाले धर्म और देश के दुश्मन थे। सुरक्षाबलों ने हमलावर का सामना किया, जिसके बाद उसने अंतिम लाइन में खुद को उड़ा लिया।” उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत और अफगानिस्तान के बीच मिलीभगत का पर्दाफाश हो रहा है।

भारत ने खारिज किया आरोप
इस्लामाबाद के आरोपों को भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तान अपने घरेलू संकटों और सामाजिक समस्याओं को हल करने के बजाय दूसरों को दोष देने की रणनीति अपना रहा है। ऐसे आधारहीन आरोप निराधार और बेकार हैं।”

पाकिस्तान को खुद आईना देखने की जरूरत
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान में हाल की घटनाओं से साफ दिखता है कि शहबाज सरकार और सेना अपने असफलताओं का ठीकरा अक्सर भारत पर फोड़ते रहे हैं। जिस तालिबान को पाकिस्तान हमलों का जिम्मेदार मानता है, वह कभी पाक सेना का करीबी हुआ करता था। अगस्त 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में वापसी के समय पाकिस्तान और तालिबान के बीच संबंधों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

ख्वाजा आसिफ ने साफ कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगाएगा और इस हमले का जवाब “पूरी शक्ति और कड़ी कार्रवाई” के साथ दिया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.