Tuesday, July 21

इंदौर: ड्रग्स सप्लायर पति का प्री-वैलेंटाइन गिफ्ट, पत्नी ने पुलिस कमिश्नर को दिया सूचना

इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने साहस दिखाते हुए अपने ही पति बुद्ध किरण भिड़े को नशीले पदार्थों की सप्लाई के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन और वीडियो साक्ष्य भेजकर बताया कि उसका पति कॉलेज और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को स्मैक और गांजा बेचता है।

कमिश्नर ने दिए तत्काल निर्देश
महिला द्वारा भेजे गए वीडियो और जानकारी के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

पान की दुकान पर दबिश, आरोपी गिरफ्तार
कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित पान की दुकान पर छापा मारा। आरोपी बुद्ध किरण भिड़े को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा और नशीली पुड़ियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अन्य आपूर्तिकर्ताओं से मादक पदार्थ लेकर शहर में सप्लाई करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पत्नी ने उजागर किया लंबे समय का कारोबार
महिला ने बताया कि उसके पति ने लंबे समय से पान की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार चलाया। घर में तौल-कांटा रखकर गांजा और स्मैक की पुड़ियां बेची जाती थीं। इस अवैध गतिविधि का असर उसकी दो बेटियों की पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर भी पड़ा। विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष ने उसे धमकाया।

मारपीट का भी आरोप
महिला ने बताया कि 4 फरवरी को पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उस समय उसने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन मादक पदार्थ जब्त नहीं हो सके। बाद में हाईकोर्ट एडवोकेट और अन्य माध्यम से उसने कमिश्नर को पूरी जानकारी दी। कमिश्नर ने तुरंत जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.