भारत का खुद का AI मॉडल Bulbul V3: देसी अंदाज में Gemini और ChatGPT को टक्कर
बेंगलुरू। भारत के बेंगलुरू स्थित एआई स्टार्टअप Sarvam AI ने अपने नए वॉइस मॉडल Bulbul V3 को लॉन्च कर Gemini और ChatGPT जैसे वैश्विक चैटबॉट्स को टक्कर दी है। Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 11 भारतीय भाषाओं को समझने के साथ-साथ उसी अंदाज और लहजे में बोल भी सकता है, जैसे कि हम भारतीय आमतौर पर बातचीत करते हैं। कंपनी के अनुसार, जल्द ही यह 22 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध होगा।
Bulbul V3 की विशेषताएँBulbul V3 ने हाल ही में हुए एक अध्ययन में अपने बड़े AI प्रतिद्वंदियों जैसे Cartesia Sonic-3 को पीछे छोड़ते हुए टेलीफोनी (8 kHz) इवैल्यूएशन में दुनिया का नंबर-वन मॉडल बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह केवल बोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि बोलते समय भावनाओं, ठहराव और सही लहजे का भी ध्यान रखता है।
क्षेत्रीय भाषाओं और हिंग्लिश में महारथभारतीय भाषाओं की खासियत है कि हम एक ही वाक्य में कई भाषाओं को मिल...










