Tuesday, July 21

“मैं वादा करता हूं…”: Apple के 50 साल पूरे होने पर टिम कुक का खास ऐलान

कैलिफोर्निया। दिग्गज टेक कंपनी Apple इस साल अपनी 50वीं सालगिरह मनाने जा रही है और इसके लिए कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कर्मचारियों से एक खास वादा किया है। उन्होंने एक ऑल-हैंड्स मीटिंग में कहा, “मैं कुछ सेलिब्रेशन का वादा करता हूं।”

Apple की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को कैलिफोर्निया के एक गैराज में हुई थी। इसे स्टीव जॉब्स, स्टीव वोन्‍जियाक और रोनाल्ड वेन ने शुरू किया था। आज Apple के ढाई अरब से ज्यादा डिवाइस दुनियाभर में सक्रिय हैं।

टिम कुक ने क्या कहा?
टिम कुक ने कर्मचारियों से बात करते हुए कहा कि वह इस साल के 50 वर्षों के सफर पर गौर कर रहे हैं और यह सोचकर बहुत खुशी होती है कि Apple ने इतने कम समय में दुनिया में कितना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सालगिरह के मौके पर कंपनी कुछ विशेष सेलिब्रेशन करने की योजना बना रही है।

रिटायरमेंट और नया CEO
रिपोर्टों के अनुसार, टिम कुक का रिटायरमेंट भी नजदीक है। इस साल Apple को नया CEO मिल सकता है। टिम कुक अपने उत्तराधिकारी को लेकर काफी उत्सुक हैं और इस बारे में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। चर्चाओं के अनुसार, कंपनी के हार्डवेयर चीफ जॉन टर्नस को नया CEO बनने का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

IPhone 18 सीरीज और नए प्रोडक्ट्स
Apple की 50वीं सालगिरह के साथ ही पूरी दुनिया की नजरें इस साल आने वाली iPhone 18 सीरीज पर भी टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इसमें अपग्रेडेड चिपसेट, बेहतर कैमरे, नए डिजाइन और डिस्प्ले मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है, जो बुक स्टाइल या फ्लिप स्टाइल में खुलने वाला होगा।

Apple की 50वीं सालगिरह पर क्या खास जश्न होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, 2016 में जब कंपनी ने अपने 40 साल पूरे किए थे, तो उस मौके पर बदलावों को सिर्फ 40 सेकंड में दिखाया गया था। इस बार टिम कुक ने वादा किया है कि कुछ नया और यादगार होगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.