Tuesday, July 21

अनुष्का यादव के मेडिकल पर्चे में तेज प्रताप का नाम दर्ज, नेता ने किया खंडन

पटना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JSD) के नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आए हैं। अनुष्का यादव के मेडिकल प्रिसक्रिप्शन (पर्चा) में तेज प्रताप यादव का नाम पति/पिता के कॉलम में दर्ज होने से हड़कंप मचा हुआ है।

पर्चे का मामला

सूत्रों के अनुसार, यह पर्चा पटना के कंकड़बाग स्थित ‘वरलिका मदरहुड हॉस्पिटल’ का है, जिस पर 7 अक्टूबर 2025 की तारीख अंकित है। पर्चे में डॉक्टर ऋतु राज ने अनुष्का यादव के स्वास्थ्य और उपचार का विवरण दिया है। इस पर्चे में तेज प्रताप यादव का नाम अनुष्का के पति के रूप में दर्ज है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

तेज प्रताप की सफाई

तेज प्रताप यादव ने आरोपों का कड़ा खंडन करते हुए कहा, “मेरा अनुष्का यादव या उनके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। यह मेरे खिलाफ बदनाम करने की बड़ी साजिश है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके प्रति विश्वासघात कर रहे हैं।

पूर्व विवाद और सोशल मीडिया पोस्ट

तेज प्रताप का नाम अनुष्का यादव के साथ जुड़े इस विवाद में नया नहीं है। 2025 के चुनावों से ठीक पहले उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसे तेज प्रताप ने बाद में अकाउंट हैक होने का हवाला देते हुए खारिज किया था। इसी अनुशासनहीनता के कारण लालू प्रसाद यादव ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था।

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया

मामले ने तेज प्रताप यादव की छवि पर सवाल खड़ा कर दिया है और सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी चुनावों से पहले साजिश और विपक्षी राजनीतिक हथकंडे का हिस्सा भी मान रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.