“SC/ST एक्ट का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं”: फूट-फूट कर रोया युवक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए कड़े जांच आदेश
पटना: बिहार में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है। एक भूमि विवाद से जुड़े मामले में पीड़ित युवक की फरियाद सुनते ही डिप्टी सीएम मौके पर ही डीएम और एसपी को तत्काल जांच के आदेश दे दिए।
इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने साफ कहा कि “कौन है जी, जो गलत लोगों के साथ खड़े होते हैं। जो बार-बार एससी/एसटी एक्ट का गलत इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह कानून सुरक्षा के लिए दिया गया था, उसके दुरुपयोग के लिए नहीं।”
युवक की दिल दहला देने वाली फरियादरोते हुए युवक ने बताया,
“मां का अभी ऑपरेशन हुआ है – ओपन हार्ट सर्जरी। पिता इसी हालत में हार्ट अटैक से चल बसे। हम अकेले बेटे हैं। सरकारी अमीन को गाली दी गई, फीता छीन लिया गया। रिपोर्ट में भी सब दर्ज है। दो बार हमारे ऊपर एससी/एसटी एक्ट लगाया गया। हमारी पत्नी और माता जब जाती हैं तो उन्हें ...










