Tuesday, July 21

बेगूसराय: डेढ़ साल में दो हत्याओं का रहस्य, पहली पत्नी बनी दूसरे पति की भी हत्या की आरोपी – कौन है बंगाल की रहस्यमय लेडी सुनीता?

बेगूसराय (बिहार): जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े खेत में चारा काटने गए किसान भूषण सिंह (45) को बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप मृतक की पहली पत्नी सुनीता देवी पर है, जो अपने पहले पति भूषण सिंह को छोड़ कर बाद में उनके छोटे भाई राजू सिंह से शादी कर चुकी थी।

घटना सोमवार की शाम को हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल भूषण सिंह को सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने पूरे इलाके में सन्नाटा और सनसनी फैला दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि सुनीता देवी का मकसद संपत्ति पर कब्जा करना था। भूषण सिंह के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि सुनीता ने भूषण सिंह की नई घर और कीमती जमीन हड़पने के लिए इस हत्या की योजना बनाई।

पहले पति की हत्या का आरोप भी सुनीता पर:
सितंबर 2024 में सुनीता देवी के पति राजू सिंह को भी बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उस समय भी परिवार ने सुनीता पर हत्या का आरोप लगाया था। अब यह मामला और भी गंभीर हो गया है, क्योंकि सुनीता पर दोनों भाइयों की हत्याओं में शामिल होने का आरोप है।

इस रहस्यमय महिला का जीवन और कारनामे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुनीता ने पहले बंगाल में शादी की और कुछ समय बाद भूषण सिंह को छोड़ कर अपने देवर राजू सिंह से विवाह कर लिया। राजू सिंह से उसके दो बच्चे भी हैं।

घटना के बाद सुनीता देवी अपने दोनों बच्चों के साथ फरार हो गई है। पुलिस अधीक्षक मनीष और डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल टीम ने भी मौके पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सुनीता देवी की तलाश कर रही है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.