Tuesday, July 21

Breaking

हरियाणा में फर्जी वोटर कार्ड का दावा हवा में उड़ा, महिला ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
Breaking

हरियाणा में फर्जी वोटर कार्ड का दावा हवा में उड़ा, महिला ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया था कि लगभग 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वोटर आईडी कार्ड भी दिखाया, जिसमें ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर लगी थी। अब वह महिला सामने आई है। उनका नाम पिंकी जुगिंदर कौशिश है। पिंकी ने स्पष्ट किया कि उनका नाम और पता पूरी तरह सही है और उन्होंने 2024 के चुनाव में खुद मतदान किया था। पिंकी ने बताया कि उनके वोटर कार्ड पर पहली बार फ़ोटो गलत छप गई थी, जिस पर उनके गांव की एक महिला की तस्वीर लगी थी। उन्होंने इसे सही करवाने का अनुरोध किया था, लेकिन सुधार अभी तक पूरी तरह से नहीं हुआ। महिला ने आरोपों से किया इनकार पिंकी ने कहा, "मैंने खुद वोट डाला और वोट चोरी जैसी कोई बात नहीं हुई। यह गलती बीएलओ या चुनाव कार्यालय की ओर से हुई, मेरी नहीं।" पिंकी के देवर ने ...
हरियाणा: बीकॉम फाइनल ईयर में फेल छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
Breaking

हरियाणा: बीकॉम फाइनल ईयर में फेल छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले के सुल्तानपुर गांव में बीकॉम फाइनल ईयर में फेल होने से मानसिक रूप से परेशान एक छात्र ने फंदा लगाकर जीवन खत्म कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही चंडीमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि नीतेश मानसिक रूप से अवसाद में था और परीक्षा में असफलता से परेशान था। परीक्षा में असफलता के बाद टूट गया छात्र मृतक छात्र 21 वर्षीय नीतेश सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज, पंचकूला में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि नीतेश पिछले साल एक पेपर में फेल हो गया था। उसने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया और दोबारा परीक्षा दी, लेकिन वह पास नहीं हो सका। लगातार असफलता और मानसिक दबाव के कारण...
चौटाला परिवार में फिर घमासान: कर्ण चौटाला को जेजेपी ने भेजा लीगल नोटिस
Breaking

चौटाला परिवार में फिर घमासान: कर्ण चौटाला को जेजेपी ने भेजा लीगल नोटिस

संदीप सैनी, हिसार: चौटाला परिवार में एक बार फिर विवाद भड़क गया है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला के बड़े बेटे कर्ण चौटाला के हालिया बयान के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। सिरसा जिला परिषद के चेयरमैन की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कर्ण चौटाला ने 1990 के महम कांड को लेकर झूठे आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का नाम FIR में होने का दावा किया। जेजेपी का कहना है कि यह आरोप निराधार हैं और इससे पार्टी तथा प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। नोटिस में दी गई चेतावनी नोटिस में कर्ण को निर्देश दिया गया है कि वे सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म से उस इंटरव्यू क्लिप को हटाएं और 15 दिनों के भीतर माफी मांगें। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट मंदीप कुमार ब...
हिसार में दिल दहला देने वाला हमला: 15 युवकों ने SI रमेश पर ईंट-डंडों से किया हमला, जनवरी में होने वाली थी रिटायरमेंट
Breaking

हिसार में दिल दहला देने वाला हमला: 15 युवकों ने SI रमेश पर ईंट-डंडों से किया हमला, जनवरी में होने वाली थी रिटायरमेंट

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में पुलिस विभाग के लिए एक बड़ा सदमा देने वाली घटना हुई। यहां 15 युवकों ने सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक 57 वर्षीय SI रमेश कुमार एडीजीपी ऑफिस में शिकायत शाखा में 10 साल से तैनात थे। उनकी जनवरी में रिटायरमेंट होने वाली थी। वह ढाणी श्यामलाल गली नंबर-3 में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार के कई अन्य सदस्य भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। हुड़दंग रोकना पड़ा भारी SI रमेश के भतीजे और चश्मदीद अमित ने बताया कि बीती रात लगभग 10:30 बजे कुछ युवक गली में हुड़दंग और गाली-गलौज कर रहे थे। रमेश ने उन्हें रोकने के लिए घर से बाहर निकले। युवक उस समय तो चल दिए, लेकिन एक घंटे बाद कार और दोपहिया वाहनों पर सवार होकर लौट आए। उन्होंने रमेश क...
भोपाल: संसदीय समिति ने मध्य प्रदेश में एससी-एसटी अफसरों की गिनती पर उठाए सवाल, डीजीपी चुप रहे
Breaking

भोपाल: संसदीय समिति ने मध्य प्रदेश में एससी-एसटी अफसरों की गिनती पर उठाए सवाल, डीजीपी चुप रहे

भोपाल: गुरुवार को अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए गठित केंद्रीय संसदीय समिति की बैठक भोपाल में आयोजित हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से एससी-एसटी वर्ग के अफसरों की संख्या, उनके पद और नियुक्तियों को लेकर कई सवाल किए। लेकिन मध्य प्रदेश के डीजीपी इन सवालों के संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे। 🔹 डीजीपी के जवाब पर चुप्पी संसदीय समिति ने डीजीपी से पूछा कि मध्य प्रदेश में कितने एससी-एसटी अधिकारी हैं। इस पर डीजीपी ने कोई आंकड़ा नहीं बता पाए और स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर समिति के सदस्य असंतुष्ट रहे। 🔹 कलेक्टर और एसपी की संख्या मीटिंग में यह भी सवाल उठाया गया कि कलेक्टर और एसपी में आरक्षित वर्ग से कितने पदाधिकारी हैं और कितनी महिलाएं हैं। इस पर एसीएस अशोक वर्णवाल ने बताया कि राज्य में 11 कलेक्टर एससी वर्ग से और 6 एसटी वर्ग से हैं। इसके अलावा दो-तीन कमि...
यमुनानगर में रोडवेज बस हादसा: छह छात्राएं गिरीं, एक की मौत, पांच गंभीर
Breaking

यमुनानगर में रोडवेज बस हादसा: छह छात्राएं गिरीं, एक की मौत, पांच गंभीर

यमुनानगर (आशीष शर्मा): हरियाणा के यमुनानगर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रताप नगर बस स्टैंड पर पांवटा साहिब से यमुनानगर जा रही रोडवेज बस में चढ़ने की जल्दबाजी के दौरान छह कॉलेज छात्राएं नीचे गिर गईं, जिसमें से एक की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक और घायल छात्राओं की पहचान:मृतक छात्रा आरती (कुटीपुर) हैं। घायल छात्राओं में अर्चिता (प्रताप नगर), मुस्कान (टिब्बी), संजना (बहादुरपुर), अंजलि (प्रताप नगर) और अमनदीप शामिल हैं। सभी घायलों को पहले सीएचसी प्रताप नगर में भर्ती किया गया, फिर उन्हें यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बस ड्राइवर- कंडक्टर हिरासत में:हादसे के बाद छात्रों ने बस अड्डे पर हंगामा किया और अन्य बसों को रोक दिया। प्रताप नगर थाने के एसएचओ नरसिंह और एसडीएम मौके पर पहुंचे और छात्रों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने बस ...
हरियाणा वोटर कार्ड विवाद: ब्राजीलियन मॉडल वाली महिला ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया झूठा
Breaking

हरियाणा वोटर कार्ड विवाद: ब्राजीलियन मॉडल वाली महिला ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया झूठा

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनावों में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए बड़े पैमाने के वोटर धोखाधड़ी के आरोपों पर अब नया मोड़ आ गया है। बुधवार को राहुल गांधी ने दावा किया था कि हरियाणा में लगभग 25 लाख फर्जी वोट डाले गए, जिनमें एक वोटर कार्ड पर ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर लगी हुई थी। पिंकी ने बताया सच इस वोटर कार्ड की असली धारक पिंकी जुगिंदर कौशिश ने मीडिया से बात करते हुए आरोपों का खंडन किया। पिंकी ने कहा कि उनका नाम, पता और वोटर कार्ड की सभी जानकारी सही और वैध है। बस पहली बार वोटर कार्ड बनवाने के दौरान फोटो गलत छपी थी। पिंकी ने बताया कि वह 2024 के चुनाव में अपने वोट के लिए मौजूद थीं और कोई भी फर्जीवाड़ा नहीं हुआ। उन्होंने साफ कहा, "गलती बीएलओ या चुनाव कार्यालय की ओर से हुई, मेरी नहीं।" परिवार ने भी खारिज किया आरोप पिंकी के देवर ने भी राहुल गांधी के दाव...