Meesho IPO: कल से खुल रहा मीशो का आईपीओ, ग्रे मार्केट में पहले से दिख रही धूम
मुंबई: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho का IPO कल यानी 3 दिसंबर से खुल रहा है। हालांकि शेयर खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसका जोरदार प्रदर्शन देखा जा रहा है। तय की गई ऊपरी कीमत ₹111 पर भी निवेशकों का उत्साह है और इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 40.54% तक पहुंच चुका है।
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या है?GMP वह अनौपचारिक कीमत है, जिस पर IPO शेयर लिस्टिंग से पहले खरीदे-बेचे जाते हैं। यदि GMP मजबूत है, तो यह दर्शाता है कि बाज़ार में शेयर की मांग ज्यादा है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि लिस्टिंग पर शेयर की कीमत निश्चित रूप से बढ़ेगी।
IPO की अहम जानकारी:
आवेदन अवधि: 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक
शेयर की कीमत: ₹105 – ₹111 प्रति इक्विटी शेयर
छोटे निवेशकों के लिए 1 लॉट = 135 शेयर
ऊपरी कीमत पर 1 लॉट की कीमत = ₹14,985
शेयरों का अलॉटमेंट: 8 दिसंबर तक
लिस्टिंग और ट्रेडिंग: 10 दिसंबर...










