विदेश में पढ़ाई का कम होता क्रेज! सरकार के आंकड़े बता रहे नई हकीकत
भारतीय छात्रों के बीच विदेश में पढ़ाई को लेकर वर्षों से जबरदस्त आकर्षण देखा जाता रहा है। लाखों रुपये के एजुकेशन लोन लेकर युवा अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने जाते रहे हैं। यहां तक कि किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, फिलीपींस और जॉर्जिया जैसे कम पॉपुलर देशों में भी भारतीय छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रवेश लिया। यह ट्रेंड विदेश में पढ़ाई की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता रहा है।
लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। सरकार के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार विदेश में पढ़ाई का क्रेज लगातार कम हो रहा है। संसद के शीत सत्र के दौरान विदेश मंत्रालय द्वारा पेश किए गए डेटा के मुताबिक भारतीय छात्रों की विदेश जाने की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
कितने भारतीय पढ़ रहे हैं विदेश में?
विदेश मंत्रालय ने बताया कि दुनिया के 153 देशों में कुल 18,82,318 भारतीय छात्र पढ़ाई...










