विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस से आगबबूला थे सलमान, प्रोड्यूसर ने बताई रात की पूरी कहानी
साल 2003 का विवाद आज भी बॉलीवुड की चर्चाओं में है, जब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान पर संगीन आरोप लगाए थे। विवेक ने दावा किया था कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 41 बार फोन किया।
हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस घटना पर बात की। उन्होंने बताया कि उस रात जब वे सलमान से मिले तो वह गुस्से से आगबबूला थे। शैलेंद्र ने एक्टर को शांत किया और सलाह दी, “हमें रिएक्ट नहीं करना चाहिए, बल्कि एक्ट करना चाहिए। अभी के लिए बैठो, ड्रिंक लो और उसे (विवेक) को जो करना है, करने दो।”
सलमान ने ध्यान रखा कि विवेक को काम न मिले
शैलेंद्र के अनुसार, सलमान ने इस विवाद के बाद यह सुनिश्चित किया कि विवेक बॉलीवुड में काम न कर पाएं। शैलेंद्र ने बताया, “मैंने सलमान से कहा कि जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, इंतजार करें और चुपचा...









