‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का पहला टीजर आया, फैंस ने बनाई मजेदार थ्योरीज़, टाइमलाइन और Dr Doom को लेकर उठे सवाल
मुंबई: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सबसे बड़ी टीम-अप फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का पहला टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। 1 मिनट 22 सेकेंड के इस टीजर में कैप्टन अमेरिका यानी स्टीव रोजर्स की झलक देखने के बाद फैंस अपनी-अपनी थ्योरीज़ बनाने में जुट गए हैं।
टीजर में कैप्टन अमेरिका की वापसी
टीजर की शुरुआत स्टीव रोजर्स को अपनी मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाती है, बैकग्राउंड में एवेंजर्स थीम का पियानो वर्जन बज रहा है। फिर वह एक बॉक्स से अपना कॉस्ट्यूम निकालते हैं और अंत में नवजात बच्चे को गोद में लिए नजर आते हैं। स्क्रीन पर लिखा आता है, “स्टीव रोजर्स ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में वापस आएंगे।” यह सीन फैंस के लिए रोमांचक और भावुक दोनों है।
‘एंडगेम’ के बाद की टाइमलाइन
‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में स्टीव रोजर्स को आखिरी बार देखा गया था, जहां उन्होंने थानोस से दुनिया बचाने म...










