‘पुष्पा 2’ फेम श्रीलीला के अश्लील AI फोटोज वायरल एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मांगी मदद, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रीलीला अपने फर्जी और अश्लील AI-generated फोटोज से बेहद परेशान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों पर उन्होंने गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और फैंस से अपील की है कि ऐसी सामग्री को सपोर्ट न करें।
AI फोटोज से हुई परेशानी
24 साल की श्रीलीला, जो अमेरिका के एक तेलुगू परिवार में पैदा हुई हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि इन AI-generated तस्वीरों ने उन्हें कितना परेशान और दुखी किया। MBBS की पढ़ाई कर चुकी श्रीलीला ने कहा कि जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
फैंस से अपील
श्रीलीला ने हाथ जोड़कर कहा, “मैं हर सोशल मीडिया यूजर से रिक्वेस्ट करती हूं कि AI से बनी बकवास को सपोर्ट न करें। टेक्न...









