आकाश अंबानी की साली दीया मेहता फैशनिस्टा से कम नहीं, शॉर्ट्स और गाउन लुक में छाईं
मुकेश अंबानी के परिवार की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में कौन नहीं जानता। घर की महिलाएं हमेशा स्टाइलिश और सजी-धजी नजर आती हैं। अब इस परिवार में फैशन की छाप दिखाते हुए श्लोका अंबानी की बहन दीया मेहता ने अपने तीन अलग-अलग स्टाइलिश लुक्स से फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा है।
फॉर्मल लुक में दीया का ट्विस्ट
दीया ने ग्रे कलर के फॉर्मल आउटफिट को बेस्ट स्टाइलिंग के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने वेस्ट की जगह कॉर्सेट स्टाइल टॉप पहना, जिसमें हॉल्टर नेकलाइन और प्लीटेड डीटेलिंग थी। टॉप के नीचे लटकती टाई ने उनके नेक एरिया को खास अंदाज दिया। इसके साथ मैचिंग ट्राउजर और ऑफ-व्हाइट फर जैकेट का कॉम्बिनेशन उन्हें क्लासी और कूल लुक दे रहा था। जैकेट पर कढ़ाई की गई तितली और कीड़े डिज़ाइन और डायमंड जूलरी ने लुक में चार चाँद लगा दिए।
फ्लोरल एम्बेलिश्ड गाउन में छाईं दीया
अपने दूसरे लुक ...










