Wednesday, July 22

Fashion & LIFE STYLE

आईपीएस अपराजित की डॉक्टर पत्नी ने दिखाया सादगी में स्टाइल, साड़ी और एथनिक ड्रेस में बिखेरी खूबसूरती
Fashion & LIFE STYLE

आईपीएस अपराजित की डॉक्टर पत्नी ने दिखाया सादगी में स्टाइल, साड़ी और एथनिक ड्रेस में बिखेरी खूबसूरती

    सादगी और क्लास का मेल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है, और इसका बेहतरीन उदाहरण हैं आईपीएस अपराजित लोहान की पत्नी, डॉ. रूबल सिहाग। हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में रूबल ने साड़ी और एथनिक ड्रेस में अपने देसी और एलिगेंट लुक का जलवा बिखेरा।   डॉ. रूबल ने सादे कपड़ों में भी अपने लुक को बेहद खास बनाया। उन्होंने साड़ी और एथनिक ड्रेस में स्टाइल और क्लास का बेहतरीन मिश्रण पेश किया, जो हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।   साड़ी लुक में खूबसूरती   रूबल का साड़ी लुक बेहद खास था। उन्होंने बेज रंग की सिल्क-ब्लेंड साड़ी पहनी, जिसमें फ्लोरल प्रिंट और गोल्डन बॉर्डर था। मैचिंग ब्लाउज में राउंड नेकलाइन और हाफ लेंथ स्लीव्स पर गोल्डन बेलों वाला मोटा बॉर्डर उनके लुक को क्लासी और रॉयल बना रहा था। साड़ी की क्लासिक ड्रेपिंग ने उनके लुक को और भी परफेक्ट बना दिया।  ...
खांसते या छींकते समय महिलाओं में पेशाब निकलना: कारण, खतरे और बचाव के उपाय
Fashion & LIFE STYLE

खांसते या छींकते समय महिलाओं में पेशाब निकलना: कारण, खतरे और बचाव के उपाय

    कई महिलाएं खांसते या छींकते समय अनजाने में पेशाब निकल जाने की समस्या से जूझती हैं। यह स्थिति न केवल शारीरिक असहजता पैदा करती है, बल्कि मानसिक तनाव और शर्मिंदगी का कारण भी बनती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या खासतौर पर 40 वर्ष की उम्र के बाद अधिक देखने को मिलती है।   गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. शैफाली दधीचि के मुताबिक, इस परेशानी का मुख्य कारण महिलाओं की पेल्विक फ्लोर मसल्स का कमजोर होना है। पेल्विक मसल्स गर्भाशय, मूत्राशय और मलाशय को सहारा देती हैं। उम्र बढ़ने के साथ ये मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं, जिससे शरीर का आंतरिक संतुलन बिगड़ जाता है और खांसने, छींकने या जोर लगाने पर यूरिन लीक होने लगता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस कहा जाता है।   डिलीवरी भी बनती है बड़ी वजह   डॉ. दधीचि बताती हैं कि बार-बार डिलीवरी होना भी इस समस्या ...
उबलते पानी में आटे की पूरी डालकर बनाएं हेल्दी नूडल्स, पैसे भी बचाएं और बच्चों को दें सुरक्षित नाश्ता
Fashion & LIFE STYLE

उबलते पानी में आटे की पूरी डालकर बनाएं हेल्दी नूडल्स, पैसे भी बचाएं और बच्चों को दें सुरक्षित नाश्ता

    बाजार के जंक फूड की जगह अब घर पर ही हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा सकता है। ‘भरत की रसोई’ की खास ट्रिक से आप घर के साधारण आटे को बाजार जैसे नूडल्स में बदल सकते हैं। यह तरीका न केवल पैसे बचाता है, बल्कि बच्चों को मैदे से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।   पूड़ियों को पानी में उबालें, न हो तेल का इस्तेमाल सबसे पहले आटे को सख्त गूंधकर हल्का तेल लगाएं और 10 मिनट के लिए आराम दें। फिर लोइयां बना कर पूड़ी के आकार में बेल लें। एक लीटर पानी में नमक और तेल डालकर उबालें। जब पानी में तेज उबाल आ जाए, तो पूड़ियों को एक-एक करके डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं। पूड़ियां ऊपर तैरने लगें और हल्की सख्त हों, तो समझ लें कि यह पूरी तरह पक गई हैं।   पूड़ियों को काटकर नूडल्स बनाएं पकी हुई पूड़ियों को जाली वाले बर्तन में निकालकर ठंडा करें। हल्का सा तेल लगाकर रोल करें और चाकू से ...
भुनी हल्दी से चमकेगा बदन? कंटेंट क्रिएटर सुमिता नायक ने बताया घरेलू नुस्खा
Fashion & LIFE STYLE

भुनी हल्दी से चमकेगा बदन? कंटेंट क्रिएटर सुमिता नायक ने बताया घरेलू नुस्खा

    बदन को प्राकृतिक तरीके से चमकाना अब मुश्किल नहीं। इसके लिए आपको अपनी त्वचा को रगड़-रगड़कर नुकसान पहुंचाने की जरूरत नहीं है। लाइफस्टाइल और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर सुमिता नायक ने घर बैठे इस्तेमाल करने वाला आसान और असरदार नुस्खा साझा किया है।   भुनी हल्दी और मसूर दाल से बनाएं बॉडी स्क्रब सुमिता के नुस्खे के लिए आपको केवल किचन में पड़ी साधारण चीजों की जरूरत है:   सामग्री:   1 मीडियम चम्मच हल्दी 2 टेबल स्पून चीनी पाउडर कॉफी पाउडर मसूर दाल पाउडर शहद नारियल तेल (सामग्री की मात्रा जरूरत के अनुसार तय करें)   विधि:   सबसे पहले हल्दी पाउडर को तवे या पैन में हल्का भून लें। बूरा या चीनी को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें कॉफी पाउडर और मसूर दाल पाउडर डालें। अंत में शहद और नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।   बॉडी स्क्रब के फायद...
रात में छाती में दर्द: क्या है डरने की जरूरत? कार्डियोलॉजिस्ट हिमांशु गुप्ता ने बताया कारण और सावधानियां
Fashion & LIFE STYLE

रात में छाती में दर्द: क्या है डरने की जरूरत? कार्डियोलॉजिस्ट हिमांशु गुप्ता ने बताया कारण और सावधानियां

    कुछ लोगों को रात के समय सोते हुए अचानक छाती में दर्द, चुभन या भारीपन महसूस होता है, जबकि दिन के दौरान यह समस्या दिखाई नहीं देती। अक्सर लोग इसे पेट की समस्या या एसिडिटी मान लेते हैं, लेकिन बार-बार होने पर इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।   जयपुर स्थित मणिपाल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉक्टर हिमांशु गुप्ता के अनुसार, नींद के दौरान दिल का पैटर्न दिन के मुकाबले थोड़ा बदल जाता है। खासकर सुबह के वक्त हार्टबीट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल में बदलाव होता है। दिल के मरीजों को इन बदलावों के कारण हल्की-फुल्की परेशानियां हो सकती हैं, जो दिन में नजर नहीं आतीं।   नॉक्टर्नल एंजाइना और अन्य कारण   नॉक्टर्नल एंजाइना: इसमें दिल को खून पहुंचाने वाली आर्टरीज सिकुड़ जाती हैं, जिससे दिल को पर्याप्त खून नहीं मिलता और दर्द या दबाव महसूस होता है। साइलेंट मायोकार्ड...
शादीशुदा कथावाचक देवी चित्रलेखा का सादगी भरा सूट लुक, लेकिन नजरें रहीं हाथ पर ठहरी
Fashion & LIFE STYLE

शादीशुदा कथावाचक देवी चित्रलेखा का सादगी भरा सूट लुक, लेकिन नजरें रहीं हाथ पर ठहरी

    भारत में कई मशहूर महिला कथावाचक हैं, जिनमें देवी चित्रलेखा भी शामिल हैं। 29 वर्षीय देवी चित्रलेखा अपनी कथाओं और सादगी भरे पहनावे के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने सूट पहनकर अपनी सुंदरता दिखाई, लेकिन इस बार उनके हाथ में पहनी गई चीज़ ने सभी की नजरें अपनी ओर खींचीं।   सादगी में छाई सुंदरता देवी चित्रलेखा हमेशा की तरह इस बार भी पीच कलर का हल्का कॉटन सूट पहने नजर आईं। उन्होंने सूट के साथ सादी शॉल ओढ़ी, जिससे उनका संस्कारी और क्लासी अंदाज और निखरकर सामने आया। हल्के रंगों और सिंपल डिजाइन वाले कपड़े पहने जाने के बावजूद कथावाचक का लुक बेहद आकर्षक और मोहक लग रहा था।   हाथ पर ठहरी नजर इस बार देवी चित्रलेखा के हाथ में एक प्यारा सा ईविल आई वाला ब्रेसलेट दिखाई दिया। आम तौर पर वे जूलरी कम ही पहनती हैं, लेकिन यह ब्रेसलेट उनके सूट लुक में खास आकर्षण जोड़ रहा था। कुछ ल...
‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा का देसी अंदाज: BF के साथ दिखी संस्कारी और स्टाइलिश
Fashion & LIFE STYLE

‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा का देसी अंदाज: BF के साथ दिखी संस्कारी और स्टाइलिश

  सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइलिश अंदाज के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न आउटफिट में उनकी खूबसूरती तो लोगों का ध्यान खींच ही लेती है, लेकिन अंजलि का देसी लुक भी कम आकर्षक नहीं है। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल के साथ मंदिर और गुरुद्वारे जाती हैं और वहां का उनका संस्कारी रूप सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लेता है।   26 वर्षीय अंजलि सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद रियलिटी शो लॉक अप का हिस्सा रह चुकी हैं और कई म्यूजिक वीडियो में अपने डांस का जलवा भी बिखेर चुकी हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए उनके देसी लुक्स भी किसी ट्रीट से कम नहीं।   प्रिंटेड सूट में सादगी अंजलि ब्लू कलर के प्रिंटेड कॉटन सूट में बेहद सिंपल और प्यारी नजर आईं। थर्ड क्वाटर स्लीव्स वाले कुर्ते पर सफेद ब्लॉक प्रिंट था और प्लेन पैंट्स ...
ऐश्वर्या राय का महिलाओं के लिए पावरफुल मंत्र: ‘ना’ कहना सीखें और खुद के लिए खड़े हों
Fashion & LIFE STYLE

ऐश्वर्या राय का महिलाओं के लिए पावरफुल मंत्र: ‘ना’ कहना सीखें और खुद के लिए खड़े हों

  आज के समय में, जब ‘हसल कल्चर’ और दूसरों को खुश करने का दबाव हर किसी की जिंदगी पर छाया हुआ है, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की यह सलाह महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय का कहना है कि अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना जरूरी है। हर बार दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में हम अक्सर खुद को पीछे छोड़ देते हैं।   ऐश्वर्या ने महिलाओं से कहा है कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीना ही असली सफलता है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि अपनी सीमाएं तय करना, जरूरत पड़ने पर ‘ना’ कहना और खुद की खुशी को प्राथमिकता देना बिल्कुल गलत नहीं है।   मनोवैज्ञानिक और वर्कप्लेस एक्सपर्ट भी ‘ना’ कहने की ताकत को सही मानते हैं। अक्सर यह लगता है कि सफलता केवल ‘हां’ कहने से मिलती है, लेकिन हर बात पर हामी भरने से मानसिक थकान और बर्नआउट का खतरा बढ़ जाता है। वेल...
बालों की ग्रोथ बढ़ाने का देसी उपाय, कंटेंट क्रिएटर सोनिया हुड्डा का नुस्खा आया काम झड़ते और पतले बालों से परेशान लोगों के लिए आसान घरेलू समाधान
Fashion & LIFE STYLE

बालों की ग्रोथ बढ़ाने का देसी उपाय, कंटेंट क्रिएटर सोनिया हुड्डा का नुस्खा आया काम झड़ते और पतले बालों से परेशान लोगों के लिए आसान घरेलू समाधान

आजकल बालों का झड़ना और टूटना एक आम समस्या बन चुकी है। इसकी वजह से बाल इतने पतले हो जाते हैं कि चोटी भी कमजोर और छोटी नजर आने लगती है। खासतौर पर महिलाएं इस समस्या से अधिक परेशान रहती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और महंगे शैंपू-कंडीशनर भी असर नहीं दिखा रहे हैं, तो कंटेंट क्रिएटर सोनिया हुड्डा का बताया गया देसी नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।   सोनिया हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा घरेलू नुस्खा साझा किया है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें मजबूत और घना बनाने में मदद करता है।   क्यों काम नहीं करते बाजारू शैंपू-कंडीशनर   विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में मिलने वाले कई हेयर प्रोडक्ट्स में केमिकल्स की मात्रा अधिक होती है। ये हर स्कैल्प पर सूट नहीं करते। कई बार इनके इस्तेमाल से खुजली, जलन, एलर्जी और बालों का झड़ना बढ़ सकता है। ऐसे ...
चूहों के आतंक से परेशान हैं? देसी उपाय से मिलेगा राहत, बिना मारे घर से होंगे बाहर यूट्यूबर सिंह साहब का दावा—न दवा, न बदबू, सुरक्षित और आसान तरीका
Fashion & LIFE STYLE

चूहों के आतंक से परेशान हैं? देसी उपाय से मिलेगा राहत, बिना मारे घर से होंगे बाहर यूट्यूबर सिंह साहब का दावा—न दवा, न बदबू, सुरक्षित और आसान तरीका

    घर में चूहों का बढ़ता आतंक आम समस्या बन चुका है। चूहे न केवल कपड़े, कागज और अनाज को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनते हैं। आमतौर पर लोग इससे छुटकारा पाने के लिए जहरीली दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे चूहे घर के किसी कोने में मर जाते हैं और दुर्गंध की समस्या और बढ़ जाती है।   इसी परेशानी का समाधान बताते हुए यूट्यूबर मिस्टर सिंह ने एक देसी और आसान तरीका साझा किया है। उनका दावा है कि इस उपाय से चूहों को मारे बिना ही घर से बाहर भगाया जा सकता है।   किन सामग्रियों की होगी जरूरत   इस देसी उपाय को तैयार करने के लिए केवल पांच चीजों की आवश्यकता होती है—   2 चम्मच आटा 2 चम्मच चीनी 1 चम्मच देसी घी 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर 1 फिनाइल की गोली   आटा और चीनी चूहों को आकर्षित करते हैं, जबकि देसी घी की खुशबू उन्हें पास आने क...