IAS की बेटी बनीं महारानी, देश के सबसे रईस क्रिकेटर महाराजा से हुआ विवाह, साड़ी में दिखा शाही ठाठ—राधिकाराजे का दिल जीतने वाला लुक
देश के शाही घरानों की बात आते ही बड़ौदा का गायकवाड़ राजघराना सुर्खियों में आ जाता है। इसी परिवार से जुड़ी महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी सादगी और शाही अंदाज के कारण लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली राधिकाराजे का नया साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनका देसी रूप और रॉयल ठाठ-बाट देखते ही बन रहा है।
गौरतलब है कि राधिकाराजे IAS अधिकारी रणजीतसिंह झाला की बेटी हैं और वांकानेर शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, उनके पति महाराजा समरजीतसिंह गायकवाड़ पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं और विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शुमार हैं। गायकवाड़ परिवार 25,000 करोड़ रुपये की कीमत वाले दुनिया के सबसे बड़े निजी आवास लक्ष्मी विलास पैलेस में रहता है, जिसके भव्य जीवनशैली के चर्चे अक्सर होते रहते हैं।
साड़ी में दिखा महारानी का क्ल...










