महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले ही BJP का खाता खुला, साधना महाजन निर्विरोध मेयर बनीं
मुंबई/जलगांव, 22 नवंबर। महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को जलगांव जिले के जामनेर से बड़ी सफलता मिली है। जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन को बिना किसी मुकाबले के जामनेर की मेयर चुन लिया गया। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक सभी अन्य प्रत्याशी मैदान से हट गए, जिसके बाद उनका निर्वाचित होना तय हो गया।
नाम वापस लेते ही खत्म हुआ मुकाबला
मेयर पद के लिए कुल नौ नामांकन दाखिल किए गए थे। जांच के बाद आठ आवेदन मान्य घोषित हुए, जिनमें साधना महाजन का नाम भी शामिल था।नामांकन वापसी की अंतिम अवधि पूरी होते-होते सातों प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए, जिसके बाद साधना महाजन अकेली उम्मीदवार रह गईं और निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया।
बीजेपी में जश्न, जामनेर फिर बना मजबूत गढ़
निर्वाचन की औपचारिक घोषणा के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ...










