बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 14 नवंबर को होगा परिणाम, जानिए कैसे और कहाँ देखें लाइव अपडेट
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी है। इस बार बिहार में मतदान का नया रिकॉर्ड बना है। दोनों चरणों में कुल 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2020 की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। पहले चरण में लगभग 65 प्रतिशत और दूसरे चरण में 69.90 प्रतिशत वोटिंग हुई। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब राज्य की 243 सीटों की मतगणना होगी। इस दिन तय होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक और कार्यकाल हासिल करेंगे या महागठबंधन के नेतृत्व में तेजस्वी यादव सत्ता संभालेंगे।
मतगणना का समय और प्रक्रिया
चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती के नियम में बदलाव किया गया है। पोस्टल बैलेट को आखिरी दो राउंड की काउंटिंग से पहले गिना जाएगा। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, सीटों के रुझान और नतीजे साफ होते जाएंगे। अनुमान है कि दोपहर तक सरकार ...










