रोहित शर्मा की डांट में छुपा प्यार, जब नहीं डांटते तो युवा खिलाड़ी हो जाते हैं परेशान: यशस्वी जायसवाल ने खोली पोल
भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर खिलाड़ियों को डांटने के अंदाज और उसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। हाल ही में आयोजित ‘एजेंडा आज तक’ सम्मेलन में जायसवाल ने बताया कि रोहित भैया की डांट हमेशा लाड़ और प्यार से भरी होती है, इसलिए जब वे डांट नहीं रहे होते, तो खिलाड़ियों को असहज महसूस होने लगता है।
यशस्वी ने कहा, “सच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे हों, तो लगता है कि कुछ गड़बड़ है। क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रही? कहीं उन्हें मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?” उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा जब भारत के टेस्ट कप्तान थे, तब मैदान पर खिलाड़ियों की फील्डिंग या बल्लेबाजी की छोटी-छोटी गलतियों पर मजाकिया अंदाज में डांटना उनके लिए सामान्य था, जो अब सोशल मीडिया पर ‘मीम’ के रूप में लोकप्रिय है।
ड्रेसिंग रूम में माहौल बदलने वाले दोनों दिग्गज
जायसवाल ...










