Tuesday, July 21

Sports

IND vs SA दूसरा टेस्ट: चौथे दिन संघर्ष जारी, भारत पर पारी से हार का खतरा बढ़ा
Sports

IND vs SA दूसरा टेस्ट: चौथे दिन संघर्ष जारी, भारत पर पारी से हार का खतरा बढ़ा

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। चौथे दिन के पहले सेशन तक साउथ अफ्रीका ने भारत पर लगभग 400 रनों की बढ़त बना ली थी। भारत पहली पारी में केवल 201 रन पर ढेर हो गया था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन देने के बजाय दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दूसरे सेशन की शुरुआत में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए थे। ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डे जॉर्जी क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत को मैच में वापसी की उम्मीद बनाए रखनी है तो उसे जल्द विकेटों का गुच्छा लगाना होगा। पहले सेशन में भारत ने तीन विकेट झटके—जडेजा की गेंद पर एडेन मार्करम बोल्ड हुए, जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा सस्ते में पवेलियन लौटे। रेयान रिकेल्टन भी जडेजा का शिकार बने। भारत की बल्लेबाजी तीसरे दिन पूरी तरह लड़खड़ा गई थी। ...
IND vs SA: टेस्ट नहीं, वनडे छोड़ना चाहिए था विराट कोहली को! पूर्व साथी का बयान वायरल, टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा
Sports

IND vs SA: टेस्ट नहीं, वनडे छोड़ना चाहिए था विराट कोहली को! पूर्व साथी का बयान वायरल, टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा

नई दिल्लीः साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की हालत लगातार खराब होती जा रही है। पहले मैच में मिली करारी हार के बाद दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया संघर्ष करती नजर आ रही है। तीन पारियों में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं। ऐसे में टीम पर एक साल के भीतर दूसरी बार क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच विराट कोहली के पूर्व साथी खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कोहली के टेस्ट संन्यास को बड़ी गलती बताया है। “विराट को टेस्ट नहीं छोड़ना चाहिए था” अंडर-19 विश्व कप और आईपीएल में विराट कोहली के साथ खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने एक्स पर लिखा— “विराट को वनडे क्रिकेट छोड़ देना चाहिए था और टेस्ट तब तक खेलना चाहिए था जब तक उनके पास देने के लिए कुछ बचा हुआ होता। टेस्ट क्रिकेट को उनकी कमी खलती ...
गौतम गंभीर पर उठा तंज: मात्र 4 लाख आबादी वाले देश ने किया ट्रोल, कहा– हमें हेड कोच के तौर पर नहीं चाहिए
Sports

गौतम गंभीर पर उठा तंज: मात्र 4 लाख आबादी वाले देश ने किया ट्रोल, कहा– हमें हेड कोच के तौर पर नहीं चाहिए

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम की लगातार खराब परफॉर्मेंस ने हेड कोच गौतम गंभीर को आलोचनाओं के घेरे में ला दिया है। पहले कोलकाता टेस्ट और अब गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार के बाद गंभीर की रणनीति, टीम चयन और उनके व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई है। महज 4 लाख की आबादी वाले आइसलैंड के क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर गंभीर का मजाक उड़ाते हुए तंज कसा है। आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम अपने फैंस को बताना चाहते हैं कि हम गौतम गंभीर को हेड कोच के तौर पर आमंत्रित नहीं करेंगे। यह पद पहले ही भरा जा चुका है और हमारी टीम ने 2025 में 75% मैच जीते हैं।” इस पोस्ट में गंभीर के कोचिंग कार्यकाल के जीत-हार प्रतिशत को भी हाईलाइट किया गया, जिसे लेकर उनके खिलाफ लगातार ट्रोलिंग हो रही है। लगातार गिरता प्रदर्शन गंभी...
10 साल की भारतीय मूल की बच्ची ने ब्रिटेन में मचाया धमाल, यूके ओपन ब्लिट्ज चैंपियनशिप में महिलाओं का पहला खिताब जीता
Sports

10 साल की भारतीय मूल की बच्ची ने ब्रिटेन में मचाया धमाल, यूके ओपन ब्लिट्ज चैंपियनशिप में महिलाओं का पहला खिताब जीता

नई दिल्ली।सिर्फ 10 साल की उम्र में भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने शतरंज की दुनिया में तहलका मचा दिया है। ब्रिटेन के लीमिंगटन स्पा में आयोजित यूके ओपन ब्लिट्ज चैंपियनशिप में बोधना ने महिलाओं का पहला पुरस्कार जीतकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कुल 15 में से 13.5 अंक हासिल किए और लगातार आठ मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया। हैरो प्राइमरी स्कूल की छात्रा बोधना को इस जीत के साथ £500 की प्राइज मनी भी मिली। अपनी सफलता पर उन्होंने कहा, "मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन खेल रहा है, मेरे लिए सिर्फ खेल महत्वपूर्ण है।" दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को दे चुकी हैं मात बोधना का यह प्रदर्शन किसी एक उपलब्धि तक सीमित नहीं है। शतरंज की दुनिया में वह तेजी से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। पिछले महीने ग्रीस में आयोजित यूरोपीय क्लब कप में उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन और ग्रैंडमास्टर मारिया मुजिचुक को मात दे...
टेस्ट के बीच साउथ अफ्रीका का बड़ा ऐलान, वनडे और टी20 टीम तय—भारत से भिड़ने को तैयार नए सूरमा
Sports

टेस्ट के बीच साउथ अफ्रीका का बड़ा ऐलान, वनडे और टी20 टीम तय—भारत से भिड़ने को तैयार नए सूरमा

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के ठीक बीच क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बड़ा फैसला लेते हुए वनडे और टी20 टीम की घोषणा कर दी है। शनिवार से गुवाहाटी में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले आए इस ऐलान ने दोनों देशों के बीच होने वाली आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज को और रोमांचक बना दिया है। बावुमा की कप्तान के तौर पर वापसी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण बाहर रहे टेम्बा बावुमा की वनडे टीम में कप्तान के रूप में वापसी हुई है।उभरते बल्लेबाज रुबिन हरमन को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है, जिन्होंने इसी महीने पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। रबाडा फिर बाहर, नॉर्किया की धमाकेदार एंट्री दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पेसर कगिसो रबाडा चोट की वजह से वनडे और टी20—दोनों ही सीरीज से बाहर हो गए हैं।वहीं लंबे अंतराल के बाद तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की टी20 टीम मे...
IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी में उतरी टीम इंडिया नई प्लेइंग XI के साथ, शुभमन गिल बाहर—पंत के सामने बड़ी जिम्मेदारी
Sports

IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी में उतरी टीम इंडिया नई प्लेइंग XI के साथ, शुभमन गिल बाहर—पंत के सामने बड़ी जिम्मेदारी

गुवाहाटी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार से बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया है। इस मैच में एक बार फिर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की कमान इस टेस्ट में ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। गिल की जगह मैदान में नए चेहरे भारत के नियमित बल्लेबाज शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया है। साई सुदर्शन को गिल की जगह मौका मिला है और उनके नंबर-3 पर उतरने की पूरी संभावना है। वहीं ध्रुव जुरेल गिल की जगह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। सुदर्शन पहले टेस्ट में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में उनके सामने खु...
शैफाली से रिचा तक… स्मृति मंधाना की हल्दी में चमका इंडियन क्रिकेट स्टार्स का जलवा, डांस वीडियो हुआ वायरल
Sports

शैफाली से रिचा तक… स्मृति मंधाना की हल्दी में चमका इंडियन क्रिकेट स्टार्स का जलवा, डांस वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति ने शुक्रवार को अपने परिवार और साथ खेलने वाली क्रिकेटर्स के साथ धूमधाम से हल्दी सेरेमनी सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने फैंस के दिल जीत लिए हैं। टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने बढ़ाया चमक हल्दी समारोह में भारतीय महिला टीम की कई खिलाड़ी नजर आईं—ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी साथी खिलाड़ी के इस खास मौके पर जमकर धमाल मचाया।जेमिमा को छोड़कर सभी ने चमकीले पीले रंग के आउटफिट पहने थे और स्मृति के साथ डांस फ्लोर पर खूब मस्ती करती दिखीं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। पलाश का रोमांटिक प्रपोजल बना चर्चा का केंद्र स्मृति 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के ...
IPL 2026: 8 टीमों के कप्तान तय, दो फ्रेंचाइजियों में सस्पेंस कायम—देखें पूरी लिस्ट
Sports

IPL 2026: 8 टीमों के कप्तान तय, दो फ्रेंचाइजियों में सस्पेंस कायम—देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी होने के बाद अब कप्तानों की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है। आगामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले 10 में से 8 टीमों ने अपने कप्तान तय कर दिए हैं, जबकि दो फ्रेंचाइजियों में नेतृत्व को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। कौन करेगा कमान—कन्फर्म कप्तानों की सूची चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़संजू सैमसन के ट्रेड के बावजूद फ्रेंचाइजी ने गायकवाड़ पर भरोसा बरकरार रखा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदारकप्तानी में आईपीएल 2025 खिताब जीतने के बाद पाटीदार को रिटेन करते हुए जिम्मेदारी फिर सौंपी गई है। मुंबई इंडियंस – हार्दिक पंड्यारोहित शर्मा से कप्तानी संभालने के बाद पंड्या 2026 सीजन में भी टीम की अगुआई करेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंसफ्रेंचा...

IND vs SA 2nd Test: कप्तान बदला, किस्मत नहीं! ऋषभ पंत भी नहीं तोड़ पाए टॉस हारने का सिलसिला
Sports

IND vs SA 2nd Test: कप्तान बदला, किस्मत नहीं! ऋषभ पंत भी नहीं तोड़ पाए टॉस हारने का सिलसिला

गुवाहाटी। टीम इंडिया को नए कप्तान के रूप में भले ही नया चेहरा मिल गया हो, लेकिन टॉस के मामले में किस्मत अब भी साथ नहीं दे रही है। शुभमन गिल की चोट के बाद पहली बार टेस्ट कप्तानी संभालने वाले ऋषभ पंत गुवाहाटी टेस्ट का टॉस जीतने में नाकाम रहे और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने सिक्के की उछाल अपने नाम की। इस मुकाबले के साथ गुवाहाटी भारत का 30वां टेस्ट वेन्यू बन गया है। 9 में से 8 बार टॉस हारा भारत पिछले कुछ समय से टॉस टीम इंडिया के पक्ष में नहीं जा रहा है। भारत ने पिछले 9 टेस्ट में सिर्फ एक बार टॉस जीता है इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल एक भी टॉस नहीं जीत पाए थे कोलकाता टेस्ट में टॉस हारने का खामियाजा टीम इंडिया को चौथी पारी में 97 रन पर ढहकर उठाना पड़ा था इसके बावजूद पंत ने टॉस को ज्यादा अहमियत देने से इनकार करते हुए कहा कि पिच बल्लेबाजी के अनुकूल जरूर दिखती है, लेकिन प...