IRCTC घोटाले में बढ़ीं लालू-राबड़ी की मुश्किलें, 24 गवाहों ने कोर्ट में दी खिलाफ में गवाही
नई दिल्ली। बहुचर्चित आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव तथा उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के करीब 24 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है और इन सभी गवाहों ने लालू यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई आने वाले सप्ताह में दो दर्जन और गवाहों को अदालत में पेश कर सकती है, जो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों की कथित भूमिका पर गवाही देंगे।
CBI ने 2017 में दर्ज किया था केस
सीबीआई ने जुलाई 2017 में यह मामला दर्ज किया था। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी के होटलों के टेंडर की शर्तों में हेरफेर किया गया और इससे संबंधित लोगों को अव...










