बिहार में अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने की तैयारी, लैंड–सैंड–लीकर माफिया पर अब सीधा प्रहार
बिहार में अपराध पर नकेल कसने के लिए सरकार अब एक बड़े और प्रभावी अभियान की तैयारी में जुट चुकी है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में बढ़ते अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस अब “कड़े मूड” में है। विशेष रूप से लैंड, सैंड और लीकर माफिया यानी जमीन, बालू और शराब से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा प्रहार होने वाला है। इसके साथ ही सड़क छाप मनचलों, रोमियो टाइप उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के लिए भी “सख्त इलाज” तय है।
माफियाओं पर पूरी तैयारी के साथ उतरी सरकार
सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई पूरे राज्य में सख्ती के साथ की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अब तक 400 सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनका पूरा डोजियर तैयार कर चुकी है, जिसे अदालत को सौंपा गया है। इसके अलावा 1,200 और अपराधियों की सूची भी पुलिस के पास है जिन्हें जल्द ही सलाखों के ...










