कल का मौसम 8 नवंबर: दक्षिणी राज्यों में मूसलाधार बारिश, दिल्ली-यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड
नई दिल्ली/देशभर: देश के मौसम में अगले 24 घंटों में बदलाव के संकेत हैं। 8 नवंबर, शनिवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में बारिश के चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है और सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी।
इसके अलावा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5-6 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
दक्षिण में बारिश और ठंड का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज हवा और बारिश के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। समुद्री किनारे रहने वाले मछुआरों को विशेष चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13-14°C तक गिरने...










