20 महीने बाद हिरासत में आया ‘मिर्ची किंग’, 1000 किमी दूर हुबली में छिपकर कर रहा था कारोबार लाल मिर्च के कम दाम का लालच देकर व्यापारी से ठगे ₹5.64 लाख
बड़वानी: लाल मिर्च के आकर्षक दाम दिखाकर बड़वानी के व्यापारी से ₹5.64 लाख की ठगी करने वाला शातिर ठग सोमनाथ कागल आखिरकार 20 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी कर्नाटक के हुबली शहर में फर्जी नाम से रह रहा था और वहीं मसालों का कारोबार कर रहा था। सेंधवा थाना पुलिस ने 1,000 किलोमीटर दूर जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सोशल मीडिया पर लगाया जाल, फोटो भेजकर फंसाया
सेंधवा शहर के व्यापारी की पहचान सोशल मीडिया के जरिए आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित ओम ट्रेडर्स के कथित मालिक सोमनाथ से हुई।आरोपी ने व्हाट्सऐप पर मिर्ची के सैंपल की फोटो भेजकर भरोसा जीत लिया और कम कीमत पर माल देने का वादा किया। सौदा तय होने के बाद व्यापारी ने 14 और 15 फरवरी 2024 को कुल ₹5,64,500 आरोपी के बैंक खाते में भेज दिए।
लेकिन जैसे ही व्यापारी ने 17 फरवरी को मिर्च की खेप की जानकारी मां...










