‘महाराज ने महाराज’ से दक्षिणा मांगी, सिंधिया बोले – आदेश मानना होगा
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में श्रीमद् भागवत कथा के मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। भागवत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने केंद्रीय मंत्री से दक्षिणा में 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा की मांग की, जिस पर सिंधिया ने हाथ जोड़कर कहा कि यह निवेदन नहीं, बल्कि उनका आदेश है, जिसे पूरा करना ही होगा।
शास्त्री ने कहा कि शिवपुरी का अर्थ ही 'शिव की नगरी' है, इसलिए यहां एक विशाल शिव प्रतिमा होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यह मूर्ति किसी पर्वत पर स्थापित की जाए, जिसे 'कैलाश पर्वत' नाम दिया जाए। इसके साथ ही वहां एक आध्यात्मिक केंद्र और द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए जाएं। इससे न केवल आस्था बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “शिवपुरी को भगवामय होना चाहिए और यह जगह हर साल सावन क...










