शिवसेना–AIMIM की सीक्रेट मीटिंग, मालेगांव में डिप्टी मेयर पद के लिए गठबंधन के संकेत
मालेगांव: मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कट्टर मुस्लिम पार्टी AIMIM और हिंदुत्व समर्थक शिवसेना के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हैं। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में मुंबई–आगरा हाईवे के किनारे पटना शिवारा स्थित एक होटल में सीक्रेट मीटिंग की, जिसमें मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
डिप्टी मेयर पद पर AIMIM का दावाAIMIM ने मेयर चुनाव से नाम वापस ले लिया है, लेकिन डिप्टी मेयर पद के लिए विधायक के बेटे हाफिज अब्दुल्ला को मैदान में उतारा है। शिवसेना ने मेयर पद के लिए लता घोडके और डिप्टी मेयर पद के लिए नीलेश काकड़े और नरेंद्र सोनावणे को उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, AIMIM और शिवसेना एक साथ आकर डिप्टी मेयर पद पर समर्थन देने की योजना बना सकते हैं।
चुनावी माहौल और सुरक्षा तैयारियां...










