रील्स की दीवानी पत्नी ने रची खौफनाक साजिश: ‘भाभी जी जोड़ी नहीं जम रही’ के ताने से टूटी शादी, प्रेमी संग कर दी पति की हत्या
मेरठ (रामबाबू मित्तल):सोशल मीडिया की झूठी चमक ने एक खुशहाल दिखने वाले परिवार को तबाह कर दिया। इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली एक पत्नी, जो कभी अपने पति को “मेरा सबकुछ” कहा करती थी, वही उसकी जान की दुश्मन बन गई। यह दर्दनाक कहानी है मेरठ के अगवानपुर गांव की — जहां अंजलि नाम की महिला ने अपने प्रेमी अजय के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या की साजिश रच डाली।
💔 रील्स पर प्यार का दिखावा, असल में छल और साजिश
अंजलि सोशल मीडिया की बेहद शौकीन थी। वह पति राहुल के साथ रील बनाती और प्यार का दिखावा करती। लेकिन जब कुछ यूजर्स ने वीडियो पर लिखा — “भाभी जी, जोड़ी नहीं जम रही… ये अंकल जी कौन?” — तो यही मजाक उसके मन में जहर बन गया।धीरे-धीरे उसने राहुल से दूरी बनाना शुरू किया और अकेले वीडियो बनाने लगी। पति की मोहब्बत के बावजूद अंजलि के दिल में अब किसी और की जगह बन चुकी थी।
⚡ अफेयर ने लिया खूनी मोड़
गांव के...










